डेढ़ महीने की प्रेगनेंसी में क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 16:05

प्रेगनेंसी केयर टिप्स : प्रेगनेंसी के पहले महीने भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

प्रेगनेंसी के पहले महीने महिलाओं को कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर वह इन चीजों का सेवन करती हैं तो इसका नकारात्मक असर उन पर और उनके बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है. जानते हैं इन चीजों के बारे में...

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है. खान-पान का असर न केवल महिलाओं के जीवन पर पड़ता है बल्कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी इसका सकारात्मक और नकारात्मक असर पड़ता है. जब महिलाओं को पता चलता है कि वह गर्भवती हैं तो पहले महीने से लेकर नौवें महीने तक उनकी विशेष डाइट तय होती है. हालांकि पहले महीने में उन्हें कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. इन चीजों के बारे में गर्भवती महिलाओं को पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्भावस्था के पहले महीने में महिलाओं को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. पढ़ते हैं आगे…

प्रेगनेंसी के पहले महीने ना खाएं यह चीजें

प्रेगनेंसी के पहले महीने महिलाओं को गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. गर्म तासीर की चीजें बच्चे और उनकी सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकती हैं.
प्रेगनेंसी के पहले महीने महिलाओं को कच्चे अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए. कच्चे अंडे के सेवन से महिलाओं को जानलेवा बैक्टीरिया का सामना करना पड़ सकता है.
प्रेगनेंसी के पहले महीने महिलाओं को अनानास का सेवन नहीं करना चाहिए. हालांकि अनानास खाने में स्वादिष्ट होता है लेकिन गर्भावस्था में अनानास के सेवन से मिसकैरिज होने की संभावना बढ़ सकती है.
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को सहजन का सेवन नहीं करना चाहिए. सहजन के अंदर पाए जाने वाला तत्व बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info